साथी शिक्षक फाउंडेशन | Saathi Shikshak Foundation | S.S.F.

साथी शिक्षक फाउंडेशन| Saathi Shikshak Foundation| S.S.F सभी शिक्षको (शासकीय शिक्षक, अतिथि शिक्षक, निजी स्कूलों के शिक्षक) का साझा मंच और विकट स्थिति में वित्तिय सहयोग की योजना 

शिक्षक हित में एकजुट , हर शिक्षक के साथ 
शिक्षक हित, शिक्षक सहयोग, सहयोग से राहत


➡️सदस्यता निशुल्क - 📝ऑनलाइन जानकारी भरे और सदस्यता लें 
आपको इस संबंध में ताज़ा जानकारी मिलती रहे इसलिए जुड़े📱 WhatsApp Channel 👉 व्हाट्सएप चैनल और Telegram Channel 👉 टेलीग्राम चैनल  Follow करें 


📖 परिचय 

'साथी शिक्षक फाउंडेशन' एक सामाजिक एवं मानवीय पहल है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ाना है।

शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है, और इस जिम्मेदारी के साथ जीवन की अनिश्चितताओं का सामना भी करना पड़ता है।

ऐसे समय में जब कोई शिक्षक अपने परिवार को छोड़कर चला जाता है या किसी गंभीर दुर्घटना अथवा स्थायी विकलांगता की स्थिति में आ जाता है, तब उसका परिवार आर्थिक संकट से जूझने लगता है।

साथी शिक्षक फाउंडेशन इन्हीं परिस्थितियों में सहारा बनने का प्रयास है, ताकि प्रत्येक शिक्षक को यह विश्वास हो कि उसके संकट में पूरे प्रदेश के साथी शिक्षक उसके परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

---

🎯 उद्देश 

1. `दिवंगत शिक्षक के परिवार को आर्थिक सहयोग` प्रदान करना।

2. किसी शिक्षक की गंभीर दुर्घटना अथवा स्थायी विकलांगता की स्थिति में सहयोग करना।

3. संकट की घड़ी में सहयोग राशि सीधे नॉमिनी/परिवार के खाते में पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना।

4. शिक्षक समाज में एकता, विश्वास और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना।

5. प्रत्येक शिक्षक को सुरक्षा का भाव दिलाना कि उसके परिवार की जिम्मेदारी अकेले उसकी नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज की है।

साथी शिक्षक फाउंडेशन

मुख्य विशेषताएँ

1. रजिस्ट्रेशन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

2. किसी प्रकार का वार्षिक या मासिक शुल्क नहीं लिया जाएगा।

3.किसी सदस्य के केवल संकट/मृत्यु/गंभीर दुर्घटना/स्थाई विकलांगता की स्थिति में सभी सदस्य स्वेच्छा से योगदान करेंगे।

4. योगदान राशि हमेशा छोटी और समान होगी (जैसे ₹15 या ₹50 या ₹100 तय सीमा से अधिक नहीं)।

5. सहयोग राशि सीधे नॉमिनी/परिवार के खाते में भेजी जाएगी – बीच में किसी का हस्तक्षेप नहीं। अकाउंट नंबर उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें सभी साथी सीधे सहयोग राशि से मदद कर सकेंगे।

6. प्रत्येक सहायता का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक रूप से साझा किया जाएगा ( Portal / WhatsApp Channel/ Telegram Channel पर)।

7. यह संगठन किसी भी संघ या संगठन से परे होगा – कोई भी शिक्षक (शासकीय + निजी + अतिथि) इसमें जुड़ सकता है।

8.इस प्रकार की किसी किसी अन्य योजना में शामिल हैं तब भी इस के सदस्य बन सकते हैं उनको भी योजना का पुरा लाभ मिलेगा

---


🎯 उद्देश्य

किसी शिक्षक की असमय मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहयोग।

यदि किसी सदस्य को गंभीर दुर्घटना, स्थाई विकलांगता या गंभीर बीमारी हो जाए तो भी सहयोग दिया जाएगा

---

🔎 पारदर्शिता

सहयोग राशि सीधे नॉमिनी खाते में भेजी जाएगी।

प्रत्येक लेन-देन का पूरा विवरण सभी सदस्यों के साथ साझा किया जाएगा।

कोई फंड या अग्रिम पैसा संगठन के पास नहीं रहेगा।

---

📌 सहयोग का तरीका (उदाहरण)

यदि 50,000 सदस्य हैं और हर सदस्य ₹20 सहयोग करता है → परिवार को 10 लाख रुपये सहायता।

यदि 40,000 सदस्य हैं और हर सदस्य ₹50 सहयोग करता है → परिवार को 20 लाख रुपये सहायता।

➡️ सदस्य संख्या बढ़ने से व्यक्ति पर बोझ घटेगा लेकिन परिवार को सहायता बढ़ेगी।

--

🎯 लक्ष्य 

👉 पूरे मध्यप्रदेश के 200,000+ शिक्षकों को जोड़ना।

👉 ताकि किसी भी संकट में एक परिवार को कम से कम 20–50 लाख रुपये तक सहयोग दिया जा सके।


🙏 अपील

“साथी शिक्षक फाउंडेशन” केवल और केवल आपसी सहयोग और मानवता के लिए है।

इसमें शामिल होकर आप भी दूसरों के सहारे बनें और यह विश्वास रखें कि संकट में सैकड़ों साथी आपके सहारे बनेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

म.प्र. स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग की खबरें